Thursday, April 28, 2011

क्यों तुम मुझे इतना याद आती हो ...!!!

क्यों तुम मुझे इतना याद आती हो …!!!

by ARIF on APRIL 28, 2011

क्यों तुम मुझे इतना याद आती हो…!!!

मेरी खामोशियों मे गूनगूना जाती हो,
मेरी बेचैनियों को बढ़ा जाती हो,
मेरे दिल मे तुम कैसी हलचल मचा जाती हो,
मेरी तन्हायियो को बढ़ा जाती हो,

क्यों तुम मुझे इतना याद आती हो…!!!

अपनी मासूम सी बातों से मुझे हँसा जाती हो,
मेरे गुस्से पे भी तुम, कैसे मुस्कुरा जाती हो,
मेरे कुछ कहे बिना ही , कैसे सब समझ जाती हो,
मेरी मसरूफियत मे भी,मेरे अश्क बहा जाती हो,

क्यों तुम मुझे इतना याद आती हो…!!!

खूद को रोकना मुश्किल हो जाता है,
तुम दूर से मुझे कैसी,सदा दे जाती हो,
मेरी आँखों से नींद चुरा जाती हो,
मेरी राहों मे तुम दीप जला जाती हो,
मेरे लिए हर रोज नये ,लफ्ज़ तहरीर कर जाती हो,
मेरी याद मे तुम क्यों,खुद को भूल जाती हो,

क्यों तुम मुझे इतना याद आती हो …!!!

No comments:

Post a Comment